Current Affairs 12th October 2020
हर साल पूरे विश्व में 9 अक्टूबर के दिन विश्व डाक दिवस मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का मुख्य उद्देश विश्व में डाक की भूमिका, व्यवस्था और वैश्विक सामाजिक और आर्थिक विकास के लिए योगदान के बारे में जागरूकता फैलाना है। इस दिन को स्वीटजरलैंड के बर्न में आए हुए यूनिवर्सल पोस्टल यूनियन की स्थापना की वर्षगांठ के रूप में मनाया जाता है। यूनिवर्सल पोस्टल यूनियन की स्थापना 9 अक्टूबर 1874 में हुई थी।
<<अधिक पढें>>
इस साल 2020 में नोबेल शांति पुरस्कार के लिए संयुक्त राष्ट्र की एजेंसी विश्व खाद्य कार्यक्रम को नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम को मुख्य रूप से युद्ध क्षेत्र और संघर्ष से प्रभावित क्षेत्रों में लागू किया गया था, जो इन क्षेत्रों में भूख से मर रहे लोगों को और भूख से लड रहे लोगों को भोजन उपलब्ध करवा रहे थे, विश्व खाद्य कार्यक्रम के इसी प्रयास को सम्मानित करने के लिए उन्हें विश्व शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
<<अधिक पढें>>
8 अक्टूबर 2020 को मैट मैडम, स्वीडिश एकेडमी के स्थाई सचिव ने साहित्य 2020 में 77 साल के लुईस ग्लूक, अमेरिकी कवि और निबंधकार को उनकी अचूक सुंदरता के साथ उनकी सुंदर आवाज के लिए व्यक्तिगत अस्तित्व को सार्वभौमिक बनाने के लिए नोबेल पुरस्कार की घोषणा की। लुइस ग्लुक , 1993 में टोनी मॉरीसन के बाद साहित्य में नोबेल पुरस्कार पाने वाली तीसरी अमेरिकी महिला और 1938 में पर्ल बक है। साहित्य में पुरस्कार पाने वाली यह 16 वी महिला भी है।
<<अधिक पढें>>
तटीय सुरक्षा तंत्र की जांच करने के लिए और उसके मानक संचालन प्रक्रिया और को मान्य करने के लिए केरल, कर्नाटक और लक्ष्यदीप के तटीय क्षेत्रों पर भारत सरकार द्वारा 8 और 9 अक्टूबर के दिन दो दिवसीय अर्धवार्षिक तटीय सुरक्षा अभियान सागर कवच का आयोजन किया गया था। यह अभ्यास तटीय सुरक्षा से जुड़ी हुई असममित खतरे को निपटने के लिए और सुरक्षा एजेंसियों की तैयारी और उनकी त्वरिता का आकलन करने के लिए आयोजित किया जाता है।
<<अधिक पढें>>
भारतीय वायु सेना द्वारा सुखोई 30 लड़ाकू विमान की मदद से देश की पहली स्वदेशी एंटी रेडियन मिसाइल रुद्रम 1 का सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया। भारत की पहली स्वदेशी एंटी रेडियन मिसाइल रुद्रम 1 न्यू जनरेशन एंटी रेडिएशन मिसाइल (NGARM) है, जिसे Su-30MKI पर इंस्टॉल किया गया और उसका सफलतापूर्वक परीक्षण 9 अक्टूबर 2020 के दिन किया गया। रुद्रम 1 भारत के रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन द्वारा विकसित की गई एयर टू सरफेस मिसाइल है।
<<अधिक पढें>>
टिप्पणी पोस्ट करें
टिप्पणी पोस्ट करें