Current Affairs 1st November 2020
- डूइंग बिजनेस इन इंडिया रिपोर्ट 2020 को यूके इंडिया बिजनेस काउंसिल द्वारा जारी किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार भारत में वर्तमान समय में कारोबारी माहौल में सुधार आ रहा है और इस प्रकार वास्तव रूप से वाकई चित्र में यूनाइटेड किंगडम के सहयोग से बिजनेस के अधिक अवसर प्राप्त हो रहे हैं।
डूइंग बिजनेस इन इंडिया रिपोर्ट 2020 के मुख्य तथ्य:
- इस रिपोर्ट के अनुसार यूनाइटेड किंगडम में व्यवसाय ने भारत में ज्यादातर व्यवसाय करने के अवसर के रूप में आत्मनिर्भर भारत मिशन को लागु किया है।
- यह रिपोर्ट 2015 से प्रकाशित होता है और इस साल का रिपोर्ट इसका छठा संस्करण है।
- इस रिपोर्ट में भारत में संचालित होने वाले सभी विनिर्माण सेवाओं और उच्च शिक्षा से जुड़ी तकरीबन 106 यूनाइटेड किंगडम की फर्मों के गठन द्वारा सर्वेक्षण किया गया है।
- रिपोर्ट में कहा गया है कि इस सर्वेक्षण में शामिल तकरीबन 66 परसेंटेज संगठनों ने माना कि पूरे भारत में कारोबार करने में आसानी हो रही है।
- 29 अक्टूबर 2020 के दिन दिल्ली के मुख्यमंत्री श्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में पर्यावरण में हो रहे प्रदूषण की शिकायतों का निवारण करने के लिए ग्रीन दिल्ली मोबाइल एप्लीकेशन को लॉन्च किया है।
- इस ऐप के उपयोग से दिल्ली के नागरिक सरकार को प्रदूषण पैदा करने वाली गतिविधियों से आगाह करेंगे। इस एप्लीकेशन को कोई भी व्यक्ति गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकता है।
- 27 अक्टूबर 2020 के दिन दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने एक समीक्षा बैठक का आयोजन किया था। इस बैठक में ग्रीन दिल्ली ऐप से संबंधित शिकायत की निर्माण प्रक्रिया के विभिन्न विभागों से संबंधित अधिकारियों के साथ चर्चा की गई थी।
- इस बैठक के दरमियान आ राजस्व विभाग, लोक निर्माण विभाग, दिल्ली अग्निशमन सेवा, पर्यावरण विभाग, दिल्ली नगर निगम, नई दिल्ली नगरपालिका परिषद के नोडल अधिकारी शामिल हुए थे।
- 29 अक्टूबर 2020 के दिन भारतीय सेना ने सिक्योर एप्लीकेशन फॉर द इंटरनेट - SAI नामक एक सुरक्षित मैसेजिंग एप्लीकेशन को लॉन्च किया है।
- यह एक सुरक्षित मैसेजिंग एप्लीकेशन प्लेटफॉर्म है जिससे भारत के प्रधानमंत्री मोदी द्वारा शुरू किए गए आत्मनिर्भर भारत मिशन के अनुरूप लॉन्च किया गया है।
सिक्योर एप्लीकेशन फॉर द इंटरनेट - SAI के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी:
- यह ऐप एंड्राइड मोबाइल एप्लीकेशन है जो हाल में प्रसिद्ध ऐसी व्हाट्सएप और टेलीग्राम जैसी एक एंड्राइड एप्लीकेशन है।
- इस एप्लीकेशन की मदद से एंड टू एंड सुरक्षित वॉइस कॉल, वीडियो कॉल या टेक्स्ट कर सकते हैं।
- इस एप्लीकेशन को CERT और आर्मी साइबर ग्रुप के द्वारा तैयार किया गया है।
- इस एप्लीकेशन का उपयोग भारत की आर्मी द्वारा किया जाएगा जो भारतीय सेना के कर्मियों के बीच सुरक्षित कनेक्टिविटी सुनिश्चित करेगा।
- तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने संपत्ति के पंजीकरण के लिए धरनी पोर्टल लॉन्च किया। इस पोर्टल को मेडचाल मल्काजगीरी के मुडुचिंतलापल्ली गांव में लॉन्च किया गया।
- इस पोर्टल को लॉन्च करने का मुख्य उद्देश्य भूमि से जुड़े रिकॉर्ड को संग्रहित करना और संपत्ति को पंजीकरण करके उसे डिजिटल रूप में संग्रहित करना है।
- इस पोर्टल के माध्यम से संपत्ति का पंजीकरण मानव इंटरफ़ेस के बिना किया जाएगा। इस प्रकार भ्रष्टाचार होने की गुंजाइश बहुत ज्यादा कम हो जाएगी।
- वर्तमान के समय के लिए इस पोर्टल को केवल कृषि भूमि के लिए उपयोग किया जाएगा मतलब की वर्तमान समय में मात्र कृषि भूमि को ही पंजीकृत करने के लिए इस पोर्टल का उपयोग किया जाएगा।
- भारतीय रेलवे द्वारा 29 अक्टूबर 2020 के दिन मेरी सहेली ऑपरेशन का शुभारंभ किया गया। इस ऑपरेशन को लागू करने का मुख्य उद्देश्य अकेले यात्रा कर रही महिला यात्रियों की सुरक्षा करना है। इसके लिए रेलवे सुरक्षा बल द्वारा युवा महिला रेलवे सुरक्षा बल कर्मियों की एक टीम तैयार की गई है।
- भारतीय रेलवे ने स्टेशन से गंतव्य स्टेशन तक यात्रा करने के लिए एकल महिला यात्रियों की सुरक्षा करने के उद्देश्य ऑपरेशन मेरी सहेली शुरू किया गया है।
- यह पहल रेलवे पुलिस फोर्स की एक पहल है। इस पहल के तहत महिला यात्रियों को खासकर अकेले यात्रा करने वाली महिला यात्रियों के साथ बातचीत करने की रणनीति बनाई गई है।
- युवा महिला आरपीएफ कर्मी की एक टीम स्टेशन पर महिला यात्री के साथ बातचीत करेगी।
टिप्पणी पोस्ट करें
टिप्पणी पोस्ट करें