Current Affairs 6th November 2020
- भारत और कनाडा देश के पुरातत्व वीडियो द्वारा सिंधु घाटी सभ्यता में डेरी उत्पादन के प्रमाण मिले हैं। इस खोज के अनुसार सिंधु घाटी सभ्यता के लोगों ने डेरी उत्पादन का उपयोग किया था। 2500 ईसा पूर्व में हड़प्पा में रहने वाले लोगों ने डेयरी उत्पादन का और प्रसंस्करण का कार्य भी किया होगा ऐसा इस सबूतों से ज्ञात होता है।
- यह साक्ष्य पुरातत्वविद को गुजरात के कच्छ जिले में आए हुए कोटडा भदली में मिले हैं। कोटडा भदली मैं से पुरातत्वविद को तकरीबन 59 बर्तन मिले हैं जिनका अध्ययन किया गया है।
- इस खोज के परिणामों को नेचुरल रिसर्च जनरल के अंदर प्रकाशित किया गया था।
- हाल ही में कोविड-19 श्री शक्ति चैलेंज को 6 महिलाओं के नेतृत्व वाले एक नए स्टार्टअप प्रोग्राम ने जीता है। इस चैलेंज को MyGov और संयुक्त राष्ट्र महिला द्वारा अप्रैल 2020 में आयोजित किया गया था।
- इस चैलेंज को अपने समर्थकों के साथ भारत की महिलाओं को प्रोत्साहित करने के लिए और भारत में शुरू किए गए नए स्टार्टअप्स को शामिल करने के लिए आयोजित किया गया था।
- यह एक बहुत ही अलग चुनौती है जिसको MyGov के इनोवेट प्लेटफार्म द्वारा होस्ट किया गया था।
- इस चुनौती के अंदर कई सारे नए स्टार्टअप्स को बुलाया गया था जिनमें वह स्टार्टअप्स भी शामिल थे कि जो महिलाओं द्वारा सामना किए जा रहे मुद्दों का समाधान देते थे।
- 4 नवंबर 2020 के दिन भारत के पर्यटन और संस्कृति के राज्य मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने केरल राज्य के गुरुवायूर में प्रसाद स्कीम के तहत एक पर्यटक सुविधा केंद्र का उद्घाटन किया है।
- इस पर्यटक सुविधा केंद्र का निर्माण गुरुवायूर के विकास परियोजना के लिए प्रसाद स्कीम के तहत किया गया।
- इस पर्यटक सुविधा केंद्र का निर्माण करने में तकरीबन 11.57 करोड रुपए की लागत आई।
- गुरुवायुर के विकास परियोजना के लिए तकरीबन 45.36 करोड रुपए आवंटित किए गए थे।
- पर्यटक सुविधा केंद्र में बहुत स्तरीय कार पार्किंग, सीसीटीवी और पर्यटक सुविधा केंद्र जैसे कई घटक शामिल किए गए हैं।
- आंध्र प्रदेश सरकार ने इलेक्ट्रिक वाहनों के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए पूरे राज्य में 400 इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन स्थापने का निर्णय लिया है। इलेक्ट्रिक व्हीकल स्टेशनों को गो इलेक्ट्रिक अभियान के पहले चरण के तहत बनाया जाएगा।
- ब्यूरो ऑफ एनर्जी एफिशिएंसी ने आंध्र प्रदेश राज्य ऊर्जा संरक्षण मिशन के समन्वय में आंध्र प्रदेश में वो इलेक्ट्रिक अभियान शुरू किया है।
- सरकार का मुख्य उद्देश इलेक्ट्रिक वाहन क्षेत्र में इलेक्ट्रिक बुनियादी ढांचे और चार्जिंग स्टेशन स्थापित करके निवेश को आकर्षित करना है।
- आंध्र प्रदेश लिमिटेड के नए और नवीकरणीय ऊर्जा विकास निगम ने 250 करोड़ के निवेश के साथ ऑटो घटक और वाहनों के लिए परीक्षण सुविधाएं स्थापित करने के लिए इंटरनेशनल सेंटर फॉर आटोमोटिव टेक्नोलॉजी मानेसर,हरियाणा के साथ समन्वय किया है।
- 3 नवम्बर,2020 की वेस्टर्न सिबोर्ड कमांडर अतिरिक्त महानिर्देशक, राजन बड़गोत्रा ने महाराष्ट्र के रत्नागिरी में भारतीय तटरक्षक जहाज सी-452 का वस्तुत: संचालन किया। यह 54 इंटरसेप्टर बोट्स की श्रृंखला में 52 वा जहाज है।
- यह आईसीजीएस रत्नागिरी के प्रशासनिक नियंत्रण के तहत पांचवा जहाज होगा और रत्नागिरी में इसका तीसरा प्रकार होगा।
- इसे गुजरात के सूरत में लार्सन एन्ड टुब्रो शिपयार्ड लिमिटेड द्वारा डिजाइन और स्वदेशी रूप से बनाया गया है।
- यह जहाज में आधुनिक सेंसर है जिसमें नौवहन और संचार प्रणाली शामिल है।
टिप्पणी पोस्ट करें
टिप्पणी पोस्ट करें