Current Affairs 8th November 2020
- हर साल 6 नवंबर को युद्ध और सशस्त्र संग्राम में पर्यावरण के शोषण को रोकने के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस पूरे विश्व में मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण पर संघर्ष और युद्ध के प्रभाव को कम करना है और सैन्य लाभ हासिल करने के लिए पर्यावरण को दूषित करने से रोकने के तरीकों को बढ़ावा देना है।
- सशस्त्र संघर्षों के दौरान पर्यावरण की रक्षा करने की आवश्यकता के बारे में जागृति पैदा करना इनका एक और मुख्य उद्देश है।
- युद्ध के दौरान पानी के कुए का प्रदूषण, जंगल की आग, वनों की कटाई, मिट्टी और अन्य चीजों में जहरीली चीजें मिलाना जैसे पर्यावरण के खिलाफ कार्य किए जाते हैं। ऐसे कार्य पर्यावरण के खिलाफ ना हो इसलिए इस दिन को महत्व दिया जाता है।
- 5 नवंबर से 6 नवंबर को भारत के उड़ीसा के पारादीप तट पर दो दिवसीय संयुक्त तटीय सुरक्षा वार्षिक अभ्यास सागर कवच को आयोजित किया गया था।
- यह उड़ीसा और पश्चिम बंगाल राज्य की सरकारों द्वारा आयोजित किया गया था।
- इस अभ्यास में भारतीय नौसेना, भारतीय तटरक्षक बल, उड़ीसा पुलिस, वन विभाग, स्थानिक मछुआरे और बंदरगाह समुद्री विभाग सहित 10 से अधिक संयुक्त विभाग शामिल हुए थे।
- 26 नवंबर 2008 को आतंकवादियों द्वारा 26/11 के मुंबई हमले को मध्य नजर रखते हुए यह अभ्यास हर साल भारत के तटीय क्षेत्र पर आयोजित किया जाता है। 26 नवंबर के मुंबई हमले में अपराधियों द्वारा भारतीय समुद्र मार्ग में पाकिस्तान से घुसपैठ की गई थी।
- केरल राज्य के तिरुअनंतपुरम के कोट्टूर हाथी पुनर्वास केंद्र को अंतर्राष्ट्रीय उत्तर पर उन्नत किया जा रहा है और इस केंद्र को हाथियों के लिए दुनिया का सबसे बड़ा देखभाल और इलाज केंद्र बनाने के लिए तैयार किया जा रहा है।
- यह केंद्र हाथियों के संरक्षण और उनकी देखभाल और इलाज के लिए किरण सरकार द्वारा चलाया जाने वाला एक विशेष कार्यक्रम का हिस्सा है।
- यह परियोजना केरल इन्फ्राट्रक्चर इन्वेस्टमेंट फंड बोर्ड द्वारा वित्त पोषित है। फिर इन्फ्राट्रक्चर इन्वेस्टमेंट फंड बोर्ड द्वारा 10 करोड रुपए की लागत से इस केंद्र को कार्यान्वित किया गया है।
- 3 नवंबर से 5 नवंबर 2020 के दिन अंडमान और निकोबार दीप समूह के निकोबार ग्रुप ऑफ़ आइलैंड के टेरेस द्वीप पर तीन दिवसीय ट्राई सर्विस कॉम्बैट एक्सरसाइज बुल स्ट्राइक का आयोजन किया गया।
- इस अभ्यास में भारतीय सेना की पैराशूट ब्रिगेड मरीन कमांडो फोर्स और विशेष बलों ने भाग लिया था।
- ANC के कमांडर इन चीफ लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे ने इस अभ्यास को देखा था और सैनिकों को संबोधित किया था।
- भारत की युद्ध क्षमता को बढ़ाने के लिए इस अभ्यास का आयोजन किया जाता है जिनमें थलसेना नौसेना और वायुसेना के बीच अंतर और तालमेल पर ध्यान केंद्रित किया जाता है।
- क्योंकि सर्दियों की शुरुआत हो चुकी है, झीलो और जल निकायों के आसपास बड़े पैमाने पर अमूर फाल्कन सहित प्रवासी पक्षी देखे जा रहे हैं। लेकिन कई प्रतिबंधों के बावजूद कई पक्षियों को सालाना शिकार किया जाता है। उस पंक्ति में त्रिपुरा राज्य ने अमूर फालकंस के शिकार के खिलाफ चेतावनी जारी की है।
- वन विभाग ने एक आदेश जारी किया है ताकि आम जनता को बताया जा सके कि अमूर बाज के साथ प्रवासी पक्षी वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 से नीचे है।
- सोम जिले में अमूर बाज की संख्या के शिकार के मद्देनजर आदेश जारी किया गया था।
- नागालैंड ने भी पक्षियों को बर्बाद करने के खिलाफ आदेश को अधिसूचित किया था।
टिप्पणी पोस्ट करें
टिप्पणी पोस्ट करें