- 1 नवंबर 2020 के दिन उत्तर पूर्वी क्षेत्र के केंद्रीय विकास मंत्री श्री जितेंद्र सिंह ने जम्मू कश्मीर में मानसर झील विकास योजना का उद्घाटन किया है।
- इस योजना के माध्यम से सरकार हर साल 2 मिलियन से अधिक पर्यटकों को आकर्षित करने का कार्य करेगी। इसके अलावा इस परियोजना के माध्यम से सरकार को तकरीबन 1.15 करोड़ रोजगार उत्पन्न होने की आशा है।
- इस योजना की मदद से सरकार को हर साल तकरीबन 800 करोड़ से ज्यादा रुपयों का राजस्व मिलेगा।
- सरकार द्वारा गंगा नदी की सफाई परियोजना के तहत मानसर झील का विकास किया जा रहा है। इस परियोजना के अलावा जम्मू और कश्मीर में देवी का नदी का भी जीर्णोद्धार और विकास किया जाएगा।
- इन दोनों परियोजनाओं की लागत तकरीबन 200 करोड़ रुपये जितनी होगी।
- भारत के संविधान में अनुच्छेद 370 को हटाने के बाद जम्मू कश्मीर क्षेत्र में विकासात्मक गतिविधियों बड़ी महत्वपूर्ण तरीके से शुरू की गई है।
- इसके अलावा इस क्षेत्र में पर्यटन के लिए बहुत जोरो शोरों से विकास् के कार्य हो रहे है।
- जम्मू कश्मीर क्षेत्र अकेले ही सकल घरेलू उत्पाद का 7% योगदान अपने पर्यटन विभाग से देता है। यह केंद्र शासित प्रदेश द्वारा राजस्व मैं बहुत बड़ी भूमिका अदा करता है।
मानसर झील के बारे में सामान्य जानकारी:
- यह चीज जम्मू कश्मीर से तकरीबन साढे 37 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। झील की लंबाई और चौड़ाई तकरीबन आधा मील से थोड़ी सी अधिक है।
- यह मानसर झील जम्मू कश्मीर क्षेत्र में स्थित एक रामसर कन्वेंशन साइट है। 8 नवंबर 2005 के दिन इस झील को रामसर साइट के रूप में नामित किया गया था जो संदर्भ संख्या 1573 में नामित किया गया था।
- यह झील एक प्राकृतिक मीठे पानी की झील है, जहां पर मुख्य रूप से मछली पकड़ने की गतिविधि होती है।
जम्मू और कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी:
केंद्र शासित प्रदेश के रूप में दर्जा: 31 अक्टूबर 2019
राजधानी: श्रीनगर मई से अक्टूबर तक और जम्मू नवंबर से अप्रैल तक
जिलों की संख्या: 20
उपराज्यपाल: मनोज सिन्हा
विधानसभा की सीटें: 114 सीटें
राज्यसभा की सीटें: 4 सीटें
लोकसभा की सीटें: 5 सीटें
आधिकारिक भाषा: कश्मीरी, डोंगरी, उर्दू, हिंदी और अंग्रेजी
टिप्पणी पोस्ट करें
टिप्पणी पोस्ट करें